जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो में कोई ऐसा मोहल्ला नहीं जहां पानी की किल्लत नहीं हैं. मानगो के गुरुद्वारा रोड, केसी रोड में विगत एक महीने से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है. स्थानीय लोग प्रतिदिन पानी आने की आस में छटपटा कर रह जा रहे हैं लेकिन उन्हें एक बूंद भी पानी नसीब नहीं हो रहा हैं. पानी की किल्लत के कारण मोहल्ले में इस बार होली का त्योहार लोग नहीं मना पाए. रामनवमी के त्योहार को देखते हुए लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया. स्थानीय लोग घर के सभी सदस्यों के साथ पानी भरने का पात्र लेकर सड़क पर उतर गए. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान लोगों ने मानगो नगम निगम के खिलाफ नारेबाजी की और इसकी सूचना अधिकारियों को दिया है. उनका कहना है कि यदि पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोग उपायुक्त के आवास से पात्र में पानी भरकर अपने घर लेकर आएंगे. पानी की समस्या को लेकर सड़क प्रमुख रूप से दीपक कुमार साहू, रंजन सिंह, उमा देवी, कंचन दत्ता, तारा दास, जसप्रीत सिंह, शंकर सिंह, परमजीत सिंह,माया देवी, रितु देवी, रंजनी धर, पल्लवी देवी, मिथलेश सिंह, विनोद अग्रवाल, विमल अग्रवाल, संटू दत्ता सहित मोहल्लेवासी उपस्थित हुए थे.



