जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत ट्यूब कंपनी हरिजन बस्ती के पास लगे बैरियर को बुधवार शाम 6:30 हाईवे ने बैरियर को ठोका, जिसमें पैदल जा रहे दो मजदूर समेत एक महिला घायल हो गई. घायल में नवीन प्रसाद केबल बस्ती का रहने वाला है और शंभू यादव मनीफीट का रहने वाला है, जिसमें की नवीन प्रसाद के पैर पर बैरियर गिर गया और शंभू यादव का सर और हाथ फट गया है. मजदूर टाटा स्टील के अधिन एचएसएम कंपनी में काम करते हैं. वह कंपनी से छुट्टी होकर घर जा रहे थे, जिसमें कि यह हादसा टल गया. मौके पर बर्मामाइन्स थाना की पुलिस पहुंची और हाईवे को थाना ले गई. वहीं मौके पर से चालक फरार हो गए और हाईवे में अलकतरा लदा था. स्थानिय निवासियों का कहना है कि पांच बार बैरियर कंपनी के द्वारा लगाया गया.




