जमशेदपुर : जमशेदपुर के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच 18 के मनिका बेड़ा गांव के समीप सड़क किनारे एक अधेड़ का शव पुलिस ने बरामद किया है. घटना गुरुवार सुबह की है. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक का शिनाख्त जमशेद (65) के रुप में हुआ है, जो धालभूमगढ़ प्रखंड के दोलकी गांव का रहने वाला था. मृतक मूल रुप से खस्सी बेचता था. गुरुवार सुबह वह अपने खस्सी दुकान जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गयी है. वहीं घटना स्थल पर पेट्रोलिंग 4 के एएसआई अर्जुन नायक, धालभूमगढ़ थाना एएसआई फिलिप कुजूर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे थे. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.



