जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन पर आनंद विहार हल्दिया एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में बुधवार की देर शाम एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया. स्टेशन मास्टर से सूचना मिलने पर आरपीएफ की महिला जवान व अफसर ने कोच में जाकर जानकारी ली. वहीं, रेलवे अस्पताल से डॉक्टर को स्टेशन पर बुलाया गया. रेलवे के अनुसार, पश्चिम बंगाल के दक्षिण चौबीस परगना निवासी महिला यात्री रुक्साना आनंद विहार से हल्दिया जा रही थी. ट्रेन में उसने एक लड़के को जन्म दिया. डॉक्टर ने मां व बच्चे की स्वास्थ्य जांच कर दोनों को यात्रा की अनुमति दे दी. इधर, महिला यात्री स्टेशन ड्यूटी आरपीएफ जवानों व रेलकर्मियों के सहयोग की सराहना की.



