गालूडीह : गालूडीह बीआरसी भवन में शुक्रवार को बीईओ प्रभाकर कुमार की देखरेख में आइसीटी लैब व स्मार्ट क्लास को लेकर दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का समापन हो गया. प्रशिक्षण में बीआरसी स्टाफ, सीआरपी, बीआरपी, आइईडी स्टाफ, एमडीएम ऑपरेटर, एसीसीटी, जेई, बीपीओ, कंप्यूटर ऑपरेटर, समावेसी शिक्षा के फिजिओ थेरेपिस्ट, रिसोर्स शिक्षक शामिल हुए. कार्यशाला में आइसीटी ट्रेनर सनेन्द्र नारायण जेना, निशा सिंह ने सॉफ्टवेयर, यू डाइस प्लस, ई विद्यावाहिनी, प्रबंध पोर्टल, गूगल शीट, गूगल फॉर्म आदि की जानकारी दी गई. उन्होंने बताया कि आइसीटी लैब सरकार की महत्वकांशी योजना है. इस योजना के सफल संचालन के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है, साथ ही भविष्य में छात्रों के जीवन में आनेवाली चुनौतियों के लिए बच्चों को तैयार करना आवश्यक है.



