रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : बंदगांव में शुक्रवार को झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो जिला के पूर्व सह सचिव वीर शहीद बाचो हेंब्रम का 11वां शहादत दिवस मनाया गया. इसके तहत सर्वप्रथम उनके मातलोयांग गांव स्थित पैतृक आवास में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. तत्पश्चात बंदगांव स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ, जिसमें झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेंब्रम, जिप सदस्य जैस्मिन हमसय, झामुमो नेता रामलाल मुंडा, सोनाराम सिंकू, राहुल आदित्य, प्रदीप महतो, चंदन विश्वकर्मा, विक्की सिंह, ताराकांत सिजुई, लखन हेंब्रम, निराकार केराई आदि ने बारी-बारी से स्व हेंब्रम को श्रद्धांजलि अर्पित की. (नीचे भी पढ़ें)

सभा को संबोधित करते हुए सन्नी उरांव ने कहा कि शहीद बाचो हेंब्रम झामुमो के सच्चे सिपाही थे. उनकी हत्या से पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंची. उनके कार्यकाल में घाटी ऊपर में पार्टी मजबूत बनकर उभर रही थी. उन्होंने कहा कि उनके परिजनों में से एक व्यक्ति को यथाशीघ्र सरकारी नौकरी दी जाए, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके. मौके पर काफी संख्या में झामुमो पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे.



