जमशेदपुर: सिदगोड़ा स्थित जैप 6 बटालियन हेडक्वार्टर के नये पुरुष बैरक का उद्घाटन शुक्रवार को कमांडेंट आनंद प्रकाश ने किया. उद्घाटन के पश्चात कमांडेंट आनंद प्रकाश ने बताया कि जैप 6 में जी प्लस टू के नये पुरुष बैरक में 250 जवान रह सकते है. नये भवन को झारखण्ड पुलिस कॉरपोरेशन द्वारा तैयार किया गया है.(नीचे भी पढ़े)

पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिये विभाग प्रयासरत है. आनंद प्रकाश ने बताया कि इसके अलावा जैप 6 के अस्पताल को नये सिरे से बनाया जायेगा. इसकी तैयारी की जा रही है. मौके पर जैप 6 की डीएसपी मंजू कश्यप, झानू हांसदा, उदेश्वर राम तिहपाल, राजेश कुमार कुजूर, दिनेश कुमार, विशाल महतो, नकुल, प्रमोद सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे.



