जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में कक्षा 8 एवं 9 के छात्रों का करियर काउंसलिंग किया गया. करियर काउंसलर विकास कुमार एवं प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह, कोऑर्डिनेटर श्वेता गुहा राय, अभिभावक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए. काउंसलिंग का मुख्य विषय रहा भविष्य में किन -किन क्षेत्रों में करियर बनाने का अवसर, अकादमिक वर्ष में कैसे श्रेष्ठ प्रदर्शन करना, ओलम्पियड एवं प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कैसे किया जाए इत्यादि रहा. (नीचे भी पढ़ें)
काउंसलर विकास सर ने छात्रों एवं अभिभावकों को सरल एवं सहज भाषा में समझाएं. विद्यालय का प्रयास हमेशा से यही रहा है कि बच्चे अभी से ही अपने करियर के बारे सचेत रहें ताकि आगे चल कर उन्हें कोई परेशानी न हो. प्रधानाचार्य ने आगंतुक अतिथि एवं अभिभावकों को अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया.



