जमशेदपुर: जमशेदपुर के टेल्को क्षेत्र के जेम्को मैदान का घेराबंदी जारी है. बुधवार को बस्तीवासियों ने जमकर विरोध किया और काम को तत्काल बंद करवाया है. बस्तीवासियों का कहना है कि बच्चों का खेल मैदान दिया जाए, जिससे हमारे क्षेत्र के बच्चे मैदान में खेलकूद कर सके. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं स्थानीय निवासी रीता कौर ने बताया कि मैदान में स्टे लगने के बाद भी काम किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा सभी पेड़ों को काट दिया गया है, जो बहुत नींदनीय है .मौके पर जेम्को गुरुद्वारा के प्रधान जरनैल सिंह ने बताया कि हर साल जेम्को मैदान में बाबा दीप सिंह जी का शहीदी दिवस मनाया जाता है. कंपनी को खुद सोच समझकर बड़ी जगह आवंटित करनी चाहिए ताकि इतना भव्य प्रोग्राम में कोई कठिनाई का सामना न करना पड़े. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर सरनजीत सिंह, जोरावर सिंह, अमरीक सिंह, जरनैल सिंह, सरबजीत कौर, लखविंदर कौर, कुलवंत सिंह, जोगिंदर सिंह, जिंदर कौर, मऊ दास, अनिल प्रकाश, जोगिंदर सिंह व अन्य उपस्थित थे.



