जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका जुगसलाई विधानसभा के अंतर्गत बोड़ाम प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत के आमझोर गांव के प्राचीन शिव मंदिर में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने शिव पूजा के अवसर पर होने वाले भोक्ता पूजा में शिरकत करते हुए. भगवान शिव के चरणों में मत्था टेककर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की. उन्होंने कहा कि आमझोर के ग्रामीणों के मांग पर शिव मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया गया है. (नीचे भी पढ़े)
अगले साल होने वाले शिव पूजा तक मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा. उन्होंने बोड़ाम पटमदा के लिए 228 करोड़ की पेयजल जलापूर्ति योजना, बोड़ाम के डिग्री कॉलेज निर्माण कार्य प्रगति में रहने सहित ग्रामीणों के लिए खेतों तक सिंचाई पानी पहुंचाने का प्रयास करने की बात कही. वही क्षेत्र की जनता के हर विकास काम को हेमंत सरकार में करवाने की बात भी कही. इस दौरान उनके साथ मेला कमिटी के मनींद्र नाथ सिंह, मुखिया अजब सिंह सरदार, हंसराज सिंह, नीलकंठ सिंह, मंगल सिंह सहित विधायक प्रतिनिधि मानिक चंद्र महतो, सचिव छुटू लाल हांसदा, कोषाध्यक्ष काजल सिंह, विनय मंडल सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.



