जमशेदपुर: जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में ” विश्व रेड क्रॉस दिवस” गुरुवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस दिन का उद्देश्य लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने में रेड क्रॉस के महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति समर्थन दिखाने के लिए प्रोत्साहित करना है. इस कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानवर्धक स्पीच से हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर बच्चों ने स्पीच, ड्राइंग और क्विज जैसे कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी अद्भुत क्षमताओं का प्रदर्शन किया. इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे. इस प्रकार यह पूरा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.



