जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो बालीगुमा में सरकारी फंड से हो रहे घटिया सड़क निर्माण कार्य को लेकर आम लोगों के विरोध के कारण इसके काम को रोक दिया गया. स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जनभावना की बातों का सम्मान करते हुए पूरे सड़क को फिर से तोड़वा दिया और फिर से सड़क को बनाने का काम शुरू करने को कहा है. सड़क निर्माण विभाग (आरसीडी विभाग) द्वारा बालीगुमा के बगान एरिया में बन रहे पीसीसी रोड की मोटाई कम और घटिया निर्माण होने की शिकायत स्थानीय लोगों ने उपायुक्त को किया था. उपायुक्त ने मामले का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी रोड को जेसीबी लगाकर उखाड़वाते हुए प्राक्कलन के अनुसार बनाने की बात कही. रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट द्वारा मानगो के बालीगुमा बगान एरिया में पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा था. संवेदक (ठेकेदार) द्वारा आठ इंच मोटी ढलाई के बदले दो इंच से लेकर चार इंच तक ही ढलाई करने पर स्थानीय लोगों ने घटिया निर्माण का जमकर विरोध किया. (नीचे भी पढ़ें)
संवेदक ने घटिया निर्माण का विरोध करने वाले स्थानीय लोगों बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली और कहा कि रुपया देकर काम लिया है जिसको भी शिकायत करनी है, कर दीजिए. इसमें मामला और बिगड़ गया स्थानीय लोगों ने मौके में पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाया और किए गए घटिया निर्माण को दिखलाते हुए संवेदक के द्वारा बुरा अंजाम भुगतने की बात कह कर डराने और धमकाने की बात को बताया. मौके पर दूरभाष से आरसीडी के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय से संपर्क करने का प्रयास किया. घटिया का सड़क के विरोध करने में मुख्य रूप से विकास सिंह, नंदू प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद सिंह,आनंद कुमार,जॉन कच्छप,भोला महतो, मिथिलेश कुमार, सोनू सिंह, पंकज विश्वकर्मा, शिव शंकर राय, उपेंद्र महतो, असित गोराई, राहुल डोगरा, भरत कुमार, पिंटू प्रसाद, आनंद वर्मा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे.



