जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के घोड़ाबांधा में मां के निधन के बाद पिता की देखभाल करने आई विवाहिता बेटी को अब तक न्याय नहीं मिला है. वह तो पहले टेल्को थाना उसके बाद गोविंदपुर थाना में अपने भाइयों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. परंतु अब तक गोविंदपुर थाना प्रभारी ने कोई कार्रवाई नहीं की है. एक हफ्ते बाद पीड़िता उपायुक्त कार्यालय पहुंची है. उपायुक्त से न्याय की गुहार लगाते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपी है. वहीं उपायुक्त ने श्वेता को आश्वासन दिया है, वे जल्द इस मामले में कार्रवाई करेंगे. सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने बताया है कि उसके भाइयों ने उन्हें मार-पीट कर जख्मी कर दिया है. यही नहीं जान से मारने की नीयत से उसके पेट एवं सीने पर न सिर्फ लात-जूतों से मारा, बल्कि उसके सीने पर पैर रख कर मारने की कोशिश भी की. इलाज के बाद उसने टेल्को थाना में अपने दोनों भाइयों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने एवं परिवार में व्याप्त भय के माहौल से निजात दिलाने की गुहार लगाई है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि वे अपने ससुराल वालों के साथ टेल्को में रहती थी. परंतु कई दिनों से वे अपनी मां के निधन के बाद पिता का ध्यान रखने के लिए उनके साथ गोविंदपुर में रहती थी. उनकी मां की निधन 28 मई को हो गया, जिसके बाद वह पिता के ही साथ उनके घर पर रहती थी. 5 जून की रात दोनों भाई ओम प्रकाश शर्मा एवं वेद प्रकाश शर्मा अपने चाचा के साथ घोड़ाबांधा पहुंचे. इसी दौरान बातचीत के क्रम में श्वेता ने अपने चाचा की किसी बात का विरोध किया, जिस पर दोनों भाई उससे उलझ गए. श्वेता के अनुसार दोनों भाइयों ने न सिर्फ उसे भद्दी-भद्दी गालियां दीं, बल्कि उसके साथ मारपीट पर भी उतर आये. उनका कहना था कि अब उसकी शादी हो गई है, इसलिए माता-पिता पर अब उसका कोई अधिकार नहीं है, वह अपनी ससुराल चली जाए. श्वेता ने बताया कि ऐसा तब, जब कि माता-पिता की देखभाल वह और उसके पति ही करते आ रहे हैं. श्वेता के अनुसार उसने इसका विरोध किया तो दोनों भाई उससे मारपीट करने लगे. वहीं सुरक्षा की गुहार लिए पीड़िता उपायुक्त कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई है.



