जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के मुंशी मोहल्ला में गुरुवार को दो युवकों में अफाक आलमअंसारी और वकील के बीच आपसी नोंक झोंक में विवाद इतना बढ़ गया कि वकील ने अफाक अंसारी पर भुजाली से हमला कर दिया, इस सम्बन्ध में अफाक के भाई द्वारा बताया गया कि अफ़ाक़ का नानी घर मुंशी मोहल्ला में है और उसकी मां कपाली में रहती है. अफाक नानी घर में ही रहता है वह चाय पीकर घर से निकला. इसी बीच वकील आया और बहस करने लगा, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि वकील ने भुजाली से अफाक के गले और शरीर पर वार कर भाग गया. वहीं घर वाले आनन फानन में घायल अफाक को एमजीएम अस्पताल लाये जहां उसका इलाज चल रहा है. फिलहाल घटना की जानकारी मानगो थाना को दे दी गयी है, जहां पुलिस मामले की जांच कर रही है.



