जमशेदपुर : जमशेदपुर की बेटी नंदिनी को दिल्ली मे आदियोगी योग भूषण सम्मान -2025 से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान दिल्ली के लाजपत भवन ऑडिटोरियम मे 15 जून को नंदिनी को योग के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया. अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ एवं योगा करो डॉट कॉम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित योग महाकुंभ 2025 कार्यक्रम में नंदिनी को यह सम्मान मिला है, जिसमें भारत के कोने-कोने से आये योग के क्षेत्र में विशेष योगदान करने वालों को सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
जमशेदपुर की रहने वाली नंदिनी फिलहाल दिल्ली एनसीआर के कायाकल्प एकेडमी मे योग प्रशिक्षिका हैं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योगा ऑर्गेनाइजेशन से योग प्रशिक्षक के रूप मे ट्रेनिंग ली है. उन्होंने 2025 मे मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट नई दिल्ली से फाउंडेशन कोर्स भी पूरा किया है. नंदिनी के इंस्टाग्राम में योगा विद नंदिनी से अकॉउंट है, जिसके माध्यम से नंदिनी देश-विदेश मे न सिर्फ योग का प्रचार प्रसार कर रही हैं, बल्कि योग के क्षेत्र में लोगों को प्रशिक्षित एवं जागरूक भी कर रही हैं. (नीचे भी पढ़ें)
नंदिनी ने जमशेदपुर के बेलडीह चर्च स्कूल से इंटर तक पढ़ाई की है. इंसके बाद उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित आइएमएस कॉलेज से बैचलर ऑफ़ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई पूरी की है. नंदिनी जमशेदपुर के मानवाधिकार कार्यकर्त्ता एवं रोटी बैंक के चेयरमेन मनोज मिश्रा की पुत्री हैं.



