जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पार्किंग का नया ठेका मुख्य गेट से लेकर बर्मामाइंस गेट पर दे दिया गया है. इसमें माफियाओं का नया राज स्थापित हो गया है. लोगों से एक तो ज्यादा पैसे की वसूली होने लगी है. वहीं, आम लोग से लेकर ऑटो वालों और पार्किंग करने वाले रेलकर्मियों का विरोध हो रहा है. (नीचे भी पढे)
वहीं, एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कोई व्यक्ति माफिया डॉन सुधीर दुबे का नाम लेकर वहां पार्किंग में दुकान लगाने वाले को धमका रहा है. इसको लेकर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के भी कान खड़े हो गये है. बताया जाता है कि इसमें ठेका में नाम किसी और का है और पीछे कोई और है. ऐसे में यहां विरोध का स्वर तेज हो गया है. फिलहाल, रेलवे भी चुप्पी साधे हुए है और किसी तरह का कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. रोजाना करीब 65 हजार रुपये की कीमत पर यह टेंडर दिया गया है, जो फिर से माहौल को अशांत करता नजर आ रहा है.



