जमशेदपुर : टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और भारत के पहले लाइसेंसी पायलट भारत रत्न जेआरडी टाटा को आज पूरा देश उनके जन्मदिन पर याद कर रहा है. टाटा स्टील के साथ जेआरडी टाटा का गहरा लगाव था. यहीं वजह है कि इस बार टाटा स्टील के कर्मचारियों और टाटा वर्कर्स यूनियन ने अनोखे तरीके से उनको श्रद्धांजलि दी. उनके 121वें जन्मदिवस पर टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, सहायक सचिव नितेश राज ने नेत्रदान महादान की पहल की. इसके हतत काफी संख्या में कमेटी मेंबरों और आम कर्मचारियों ने नेत्रदान का फार्म भरा. इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से टाटा वर्कर्स यूनियन के कमिटी मेंबरों ने बढ़ चढ़कर नेत्रदान करने के लिए संकल्प लिया. साथ में जन्मदिन के लिए केक काट कर एक दूसरे को बधाई दी. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान संकल्प फार्म भरने वालों में कमेटी मेंबर सरोज पांडेय, उदय कुमार, सहायक सचिव श्याम बाबू, सर्वेंद्र झा, जेपी लंका, अमित सिंह, धनंजय, संदीप बेहरा, धुरंधर प्रधान, नरेंद्र सिंह, बंशीधर महतो, अमरनाथ ठाकुर, अनिल मिश्रा, देवेन, सत्य प्रकाश, शुभम मिश्रा, अमोलोक, अभिनंदन, बीभाकर मनोज, चंदन गुप्ता, बंटी पांडे, सौम्या, निशा अन्य शामिल है. इन लोगों ने अपने इस नायाब तरीके से पीप्लुस मैनेजर जेआरडी टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की.



