आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस ने बीते 25 जुलाई को टोल प्लाजा के सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों में सत्यम कुमार, सुजल कुमार सिंह, साहिल यादव, सचिन प्रसाद और साहिल यादव शामिल है. सभी आरोपी पूर्वी सिंहभूम के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. (नीचे भी पढ़े)
पुलिस ने कांड में प्रयुक्त स्विफ्ट गाड़ी भी बरामद कर लिया है. बता दें कि पुलिस अधीक्षक सरायकेला के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल बनाया गया था. टीम ने तकनीकी और मानवीय सहयोग से आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बता दे कि सभी युवकों ने वीआईपी लेने में घुसने के दौरान पास मांगने पर सिक्योरिटी गार्ड की बेरहमी से पिटाई की थी. जिसमें गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया था.



