जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 31 जुलाई को ब्लॉक क्लोजर लिया गया है. बारिश के मौसम में कॉमर्शियल वाहनों में आयी कमी को देखते हुए यह ब्लॉक क्लोजर लिया गया है. गुरुवार को होने वाले इस क्लोजर के बाद एक अगस्त होगा. शुक्रवार को सामान्य कामकाज होगा. फिर शनिवार के बाद रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होगी. पिछले दिनों भी प्लांट में ब्लॉक क्लोजर लिया गया था. भारी बारिश के कारण पूरे देश में ही गाड़ियों के डिमांड में कमी आ गयी है. जाहिर सी बात है कि इसको लेकर कंपनी की ओर से हर बार की तरह इस बार भी सरकुलर जारी किया गया है. इसके तहत 50 फीसदी वेतन ब्लॉक क्लोजर के दिन का मिलेगा. 50 फीसदी कर्मचारियों के वेतन में कटौती होगी. इस दौरान किसी तरह का छुट्टी को मंजूरी नहीं मिलेगी.



