जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की अनुशंसा पर टाटा स्टील यूआइएसएल ( पहले जुस्को) द्वारा हिंद कुष्ठ आश्रम में पेवर्स ब्लॉक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव, बर्मामाइंस थाना अध्यक्ष बबलू कुमार ने संयुक्त वक्तव्य जारी कर बताया की बर्मामाइंस में हिंदू आश्रम में मुख्य सड़क के अगल-बगल स्थिति काफी जर्जर थी जिसे देखते हुए बस्तीवासियों के आग्रह पर इस समस्या के समाधान के लिए पश्चिम विधानसभा के विधायक सरयू राय को अवगत कराया गया था.(नीचे भी पढ़े)

विधायक सरयू राय ने कंपनी प्रबंधन को पत्र लिखकर पेपर ब्लॉक निर्माण कार्य की अनुशंसा की थी. तत्पश्चात टाटा स्टील यूआएसएल द्वारा पेपर ब्लॉक का निर्माण कार्य शुरू किया गया है. जदयू नेताओं ने कहा कि निर्माण कार्य शुरू होने से बस्तीवासियों में हर्ष का माहौल है. स्थानीय निवासियों गोपाल जी एवं हिंदू आश्रम के मुखिया ने इस कार्य के लिए आभार प्रकट किया. इस अवसर पर सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने वालों में जदयू बर्मामाइंस थाना समिति महामंत्री गंगाधर पांडेय, दीपक तिवारी एवं भोला रजक प्रकाश, अजय रजक, बबलू राय, विकास कुमार, मनोज भगत और फिरोज भाई आदि मौजूद थे.



