जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा द्वारा अलग अलग स्थानों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी. भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हजारीबाग के जिला प्रभारी अभय सिंह जमशेदपुर के साकची जेल चौक स्थित राष्ट्र के चिंतक, भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक, प्रखर विचारक, कुशल संगठनकर्ता स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए. उनके साथ भाजपा साकची मंडल अध्यक्ष बजरंगी पांडेय सहित वरीय नेतागण मौजूद थे. दूसरी ओर, सोनारी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में सोनारी गुदरी बाजार कार्यालय, सबुज संघ, एलआइसी कॉलोनी, यादव सामुदायिक भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत सोनारी भूतनाथ मंदिर प्रांगण में 15 पौधारोपण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्य स्मृति चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ हुई. इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ जटा शंकर पांडेय, अखिल सिंह, संजय मुंडा, नारायण प्रसाद, संजय रजक, सतेंन्द्र सिंह यादव, कृष्णा यादव, राहुल भट्टाचार्य, अभय कुमार, प्रदीप सिंह, उषा यादव, लालू यादव, दीपक सिंह, आदित्य दूबे, अभिषेक, मनोज कुमार, जय प्रकाश, एंव मंडल के सम्मानीय वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे. भाजपा केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को लेकर कार्य करती है.



