जमशेदपुर: एबीएम महाविद्यालय में 25 सितंबर,गुरुवार को एनएसएस दिवस मनाया गया.इसकी अध्यक्षता वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ जेपी नारायण ने की एवं संचालन मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ज्ञानती कुमारी प्रसाद ने किया. इस कार्यक्रम में एनएसएस वॉलिंटियर्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें बच्चों ने भाषण, गीत, नृत्य एवं पोस्टर बनाने में भाग लिया. (नीचे भी पढ़े)
एनएसएस प्रोगाम ऑफिसर सोनम वर्मा ने बच्चों को एनएसएस दिवस की शुभकामनाएं दी एवं बच्चों को हमारे समाज एवं देश के लिए सेवा की भावना जागृत करने के लिए प्रेरित किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मनोज साव ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. कार्यक्रम में एबीएम महाविद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे.



