बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 18 पर झरिया मोड़ के समीप बीती रात सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है. मिली जानकारी के अनुसार मारुति स्विफ्ट डिजायर कार (डब्लूबी51C7151) कोलकाता से जमशेदपुर की ओर जा रही थी. तभी सड़क किनारे खड़े 14 चक्का ट्रक के पीछे से जा टकराई. इसमें कार चला रहे पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित चक्रबाड़िया रोड निवासी चालक गणेश रॉय ( उम्र 50वर्ष) जमशेदपुर के कदमा निवासी महिला कुसुमिता पटनायक (उम्र 55वर्ष) और उनकी पुत्री (उम्र 28वर्ष) मोनिका पटनायक बुरी तरह से घायल होकर गाड़ी में फंस गए. (नीचे भी पढ़ें)

सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर बहरागोड़ा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर त्वरित पहल करते हुए तीनों घायलों को एनएचएआई एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया, जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत तीनों को मृत घोषित कर दिया. वहीं पुलिस तीनों लाश को अपने कब्जे में लेते हुए शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया है. पुलिस ने दुर्घटनागस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में कर मामले की जांच कर रही है.



