
जमशेदपुर : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा अपने चरम पर है. पंडालों के पट खुल चुके है. लेकिन बागबेड़ा जैसे इलाके में पूजा के दौरान भी साफ सफाई नहीं हो पायी है. सड़कें बदहाल है. वहां भी दुर्गा पूजा के दौरान कई लोग आते है, लेकिन हालात वहां बदतर है. हालात को दुरुस्त करने के लिए कोई कोशिश नहीं की गयी है. वहां के जनप्रतिनिधि खुद पूजा में व्यस्त है. उनको जनता का कोई फिक्र नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)

गंदगी में व्रतधारी आना जाना कर रहे है. पूजा में घुमने वाले श्रद्धालुओं की कोई चिंता नहीं है. सड़कें बदहाल है और हादसे को आमंत्रित कर रहा है. बागबेड़ा से बडौदा घाट जाने वाले मुख्य सड़क पर गंदगी का अंबार एवं मुख्य सड़कों पर पानी के जल जमाव से हिंदूओं के महान पर नवरात्रि के समय गड्ढे और गंदे पानी बीच सड़क पर गंदगी के अंबर से जनता परेशान हो चुकी है. (नीचे भी पढ़ें)

जिला प्रशासन को बार-बार समस्या का समाधान करने के लिए शिकायत करने के बाद भी हिंदूओं के महान पर दुर्गा पूजा का शुभारंभ हो गया. जनता को गंदगी के अंबर से गुजरना पड़ रहा है. पूजा पाठ में व्यवधान उत्पन्न हो रही है पर किसी भी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हो रही है. (नीचे भी पढ़ें)

बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के मुख्य सड़कों के निर्माण के लिए शिलान्यास हुए छह महीने हो गए और आज तक काम चालू नहीं हुआ. स्टेशन से बागबेड़ा घुसने वाले रोड रामनगर मुख्य सड़क के टूटने एवं गंदगी के अंबर और बजरंगबली मंदिर के बगल में कचरे के अंबर से जनता परेशान है. (नीचे भी पढ़ें)

स्टेशन से डीबी रोड होते हुए बड़ौदा घाट जाने वाले मुख्य सड़क के बगल में बीच में गंदगी, जलजमाव एवं सड़क में गड्ढे गांधीनगर हनुमान मंदिर के सामने अटल उद्यान के बगल में बागबेड़ा मजार के सामने शंकर बाबा मैदान के अंदर बागबेड़ा थाना के सामने एवं बगल में और बड़ोदा घाट नाला के पास सड़क टूटने एवं गंदगी के अंबर से जनता तरसता है. (नीचे भी पढ़ें)

बागबेड़ा कॉलोनी के बीचो-बीच रोड नंबर एक परशुराम भवन के सामने राजपूत समाज के सामने भूमिहार समाज के सामने एवं रोड नंबर 4 चौक पर सड़क में जल जमाव एवं सड़क टूट जाने से बराबर दुर्घटनाएं हो रही है.


