
चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया प्रखंड की भातकुंडा पंचायत के आमाभुला गांव में शनिवार सुबह से ही गांव से सटे जंगल में 10 हाथियों के झुंड शरण लिए हुए है. हाथी देखने और भगाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ है. शनिवार की शाम हाथी की चपेट में आकर कमारीगोड़ा निवासी संजय भारती की मौत हो गई है. वही कमारीगोड़ा निवासी बंशी दास (29) और चतरोडोबा निवासी प्रवीर नायक (28) घायल हो गये हैं. घायलों का उपचार सीएचसी में किया गया. सुबह हाथी की चपेट में आकर हुए घायल चतरोडोबा निवासी प्रवीर नायक को बेहतर इलाज के लिये एमजीएम रेफर कर दिया गया है. वही कमारीगोड़ा निवासी बंशी दास का इलाज सीएचसी में किया जा रहा है. हाथी के हमले से एक की मौत और दो लोगों की घायल होने की सूचना पाकर सीएचसी में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है. वही गांव से सटे जंगल में हाथी होने से भातकुंडा पंचायत के विभिन्न गांव के ग्रामीणों में दहशत है. हाथी को गांव से भगाने की मांग कर रहे हैं. वन विभाग द्वारा हाथी को भगाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है परंतु हाथी जंगल से टस से मस नही हो रहा है. हाथी के गांव में रहने से ग्रामीणों में वन विभाग के पदाधिकारी के प्रति आक्रोश है.गांव से सटे जंगल में हाथी होने से लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. ग्रामीण भय से घर में दूबके हुए हैं.




