
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधिकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के वरीय उपाध्यक्ष डॉ. शाहनवाज आलम को दिल्ली में वर्ल्ड आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और पद्म भूषण से सम्मानित साइना नेहवाल और इरीट्रिया के महामहिम राजदूत व भारत में अफ्रीकी मिशन प्रमुखों के समूह के डीन ने प्रदान किया. (नीचे देखे पूरी खबर)

डॉ. आलम को यह सम्मान उनकी अनुसंधान और औद्योगिक संबंध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए के लिए दिया गया. यह पुरस्कार उनके दशकों के समर्पण और अथक प्रयासों का परिणाम है. जिसने औद्योगिक संबंधों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार और नवाचार लाए हैं. समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. जिन्होंने डॉ. आलम के कार्यों की सराहना की और उन्हें बधाई दी.




