चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में बुधवार को आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक समीर मोहंती ने 206 आंदोलनकारियों के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया. मौके पर संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहंती ने कहा कि आप सभी के आंदोलन पर ही झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिला. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने आंदोलनकारियों की सूची को स्वीकृति देकर सम्मानित करने का काम किया है. सरकार राज्य का विकास करने के साथ साथ हर वर्ग के लोगों को उनका हक और अधिकार दिया है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि वे बहरागोड़ा को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी. मौके पर आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो, मुकुंद दास, दुर्गा महतो, गुणाधर महतो, महेन्द्र पात्र, भीमसेन महतो, विकास कुमार महतो, चूनाराम महतो, गिरीश चन्द्र महतो समेत 206 आंदोलनकारियों के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया. इस अवसर पर सीओ नवीन पुर्ती, बीडीओ आरती मुंडा, जिला परिषद् सदस्य धरित्री महतो, शिवचरण हांसदा, जगन्नाथ महतो, मो गुलाब, बलराम महतो, गौतम दास, विशाल बारिक समेत अन्य उपस्थित रहे.







