• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, June 20, 2026
38 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur world red cross day : विश्व रेडक्रॉस दिवस पर पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस भवन में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित, शिविर में कुल 503 लोगों ने किया रक्तदान, सर्वाधिक रक्तदान के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन सम्मानित  

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रेडक्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष राजीव रंजन, एसडीओ सह उपाध्यक्ष अर्णव मिश्रा, जमशेदपुर ब्लड सेंटर की सचिव नलिनी राममूर्ति, रवीन दुग्गल, स्थानीय कम्पनी जेसीएपीसीपीएल के प्रबंध निदेशक कपिल मोदी, समाजसेवी एवं रेड क्रॉस के पेट्ऱन कृष्ण मुरारी गुप्ता, उपाध्यक्ष विकास सिंह, रक्तदान प्रभारी अरुण बाकरेवाल, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, टीआरएफ के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन प्रमुख कौशिक दत्ता, पेट्रॉन आसिफ मेहमूद तथा रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने अन्य अतिथियों के साथ रक्तदान महायज्ञ का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर जिला ही नहीं, झारखंड व पूर्वी भारत में सर्वाधिक रक्तदान करने वाली संस्था टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष एवं महासचिव शशि भूषण प्रसाद, राजेन्द्र कुमार सिंह को एक दिन में तीन हजार से अधिक यूनिट रक्तदान के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. सामाजिक कार्य के लिए स्मिता पारिख तथा आशिफ महमूद को तथा पूरे झारखंड एवं बिहार के साथ-साथ पूर्वी भारत के सुदूरवर्ती राज्यों में रक्तदान का अलख जगाने वाले वीबीडीए के अध्यक्ष सुनील मुखर्जी को भी उपायुक्त सह अध्यक्ष एवं रेड क्रॉस के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

अपने विचार व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने कहा कि रेड क्रॉस पूर्वी सिंहभूम की गतिविधियां मानव सेवा से प्रेरित हैं. उन्होंने कहा कि विश्व रेड क्रॉस दिवस संस्था का एक महत्वपूर्ण और यादगार दिवस है, जिसे मानवता की सेवा के साथ मनाना संस्था के उद्देश्य को प्रदर्शित करता है. उन्होन कहा कि सेवा के जिस मुकाम पर यह संस्था है, उसमें पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का योगदान है. अपनी इसी सेवा के कारण आज इसकी ख्याति है, यह ख्याति और बढ़े और मानवता की सेवा में कार्यकर्ता और पदाधिकारी इसी तरह आगे बढ़कर कार्य करें. (नीचे भी पढ़ें)

अनुमंडल पदाधिकारी अर्णव मिश्रा ने रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि इनका उत्साह सेवा कार्यों में एक अलग ऊंचाई को दर्शाता है, जो इस संस्था और इससे जुड़े लोगों के समर्पण भावना को दर्शाता है. कार्यक्रम में स्वागत भाषण रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष विकास सिंह ने किया तथा रक्तदान के सम्बन्ध में जानकारी रक्तदान प्रभारी अरुण बाकरेवाल ने प्रदान की. टाटा स्टीस एवं निप्पन स्टील के संयुक्त उपक्रम जेसीएपीसीपीएल के प्रबंध निदेशक ने कहा कि कम्पनी के साथ रेड क्रॉस का सम्बन्ध मानवीय सेवा कार्यों में बहुत ही सुदृढ़ है और मानव सेवा कार्यों को और बढाने के लिए इसमें आगे भी इसी तरह के प्रयास किये जाएंगे. कार्यक्रम में टीआरएफ कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन प्रमुख कौशिक दत्ता ने कहा कि उनकी कम्पनी छोटी है, किन्तु सामाजिक दायित्व को निभाने में रेड क्रॉस के साथ हर समय तैयार है. उन्होने कहा कि रक्तदान का यह आयोजन सिर्फ रक्तदान तक ही सिमित नहीं है, बल्कि यह नये युवाओं को जोड़कर भविष्य के रक्तदाता तैयार करने में भी भूमिका निभा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस के पेट्रॉन व इस शिविर के संयोजक कृष्ण मुरारी गुप्ता एवं मालती गुप्ता ने अपने विवाह की 55वीं वर्षगांठ पर कार्यकर्ताओं के बीच केक काटा तथा अपनी खुशियां साझा की. कार्यक्रम के दौरान वे अपने पूरे परिवार के साथ रक्तदाताओं को शुभकामना देने के लिए उपस्थित रहे. कार्यक्रम में अतिथियों ने रक्तदाताओं को पुष्प गुच्छ प्रदान कर अपनी शुभकामना प्रेषित की. शिविर में कुल  561 रक्तदाताओं ने शिविर में रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 503 रक्तदाता इसमें रक्तदान कर पाये. (नीचे भी पढ़ें)

पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह की देखरेख में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह बढाने के लिए उपाध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, पेट्रॉन प्रेम प्रकाश गोयल, संजय सिंह, चन्द्रमोहन सिंह, राजेश मोहन प्रसाद, पूर्वी घोष, दिवाकर सिंह, बीएनपी गुप्ता, व्हीएसएन मूर्ति, पत्रकार जयप्रकाश राय, प्रमोद कुमार झा, नानक सिंह, ह्यूमन वेल्फेयर ट्रस्ट के मुख्तार आलम, मतीउर रहमान, समाजसेवी सीताराम आदि शिविर में शामिल हुए. रक्तदान महायज्ञ को सफल बनाने में प्रभुनाथ सिंह, आशुतोष पारीक, विकास अग्रवाल, राकेश मिश्रा, विधायक विश्वास, प्रकाश मिश्र, कौशिक राय, राधेश्याम कुमार, डीके घोष, दीपक मित्रा, विश्वकर्मा, गायत्री देवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ जमशेदपुर ब्लड सेंटर तथा वीबीडीए की टीम ने रक्तदान महायज्ञ को सफल बनाया.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur border area police : कपाली पुलिस ने मुहर्रम जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण, शांति-सौहार्द बनाये रखने की अपील
खबर

Jamshedpur border area police : कपाली पुलिस ने मुहर्रम जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण, शांति-सौहार्द बनाये रखने की अपील

June 20, 2026
Jamshedpur public appeal : एमजीएम थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, थाने से नहीं मिली न्याय तो पीड़िता पहुंची एसएसपी ऑफिस, लगायी न्याय की गुहार
खबर

Jamshedpur public appeal : एमजीएम थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, थाने से नहीं मिली न्याय तो पीड़िता पहुंची एसएसपी ऑफिस, लगायी न्याय की गुहार

June 20, 2026
Jamshedpur crpf archery team : सुंदरनगर में सीआरपीएफ सेंट्रल आर्चरी टीम ने राहगीरों के बीच बांटे शरबत, भीषण गर्मी में आम लोगों को मिली राहत
खबर

Jamshedpur crpf archery team : सुंदरनगर में सीआरपीएफ सेंट्रल आर्चरी टीम ने राहगीरों के बीच बांटे शरबत, भीषण गर्मी में आम लोगों को मिली राहत

June 20, 2026
Next Post
jamshedpur rural- गालूडीह में अवैध बालू तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3500 सीएफसी बालू जब्त, माफियाओं में हड़कंप

jamshedpur rural- गालूडीह में अवैध बालू तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3500 सीएफसी बालू जब्त, माफियाओं में हड़कंप

jamshedpur incident- करनडीह एलबीएसएम कॉलेज में हादसा, परीक्षा देकर बाहर निकली छात्रा करंट की चपेट में आयी, मची अफरातफरी

jamshedpur incident- करनडीह एलबीएसएम कॉलेज में हादसा, परीक्षा देकर बाहर निकली छात्रा करंट की चपेट में आयी, मची अफरातफरी

jamshedpur firing breaking : जेम्को में अपराधियों ने देर शाम ताबड़तोड़ की फायरिंग, खोखा बरामद, देखिये – video

jamshedpur firing breaking : जेम्को में अपराधियों ने देर शाम ताबड़तोड़ की फायरिंग, खोखा बरामद, देखिये - video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur border area police : कपाली पुलिस ने मुहर्रम जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण, शांति-सौहार्द बनाये रखने की अपील

Jamshedpur public appeal : एमजीएम थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, थाने से नहीं मिली न्याय तो पीड़िता पहुंची एसएसपी ऑफिस, लगायी न्याय की गुहार

Jamshedpur crpf archery team : सुंदरनगर में सीआरपीएफ सेंट्रल आर्चरी टीम ने राहगीरों के बीच बांटे शरबत, भीषण गर्मी में आम लोगों को मिली राहत

Jamshedpur court – जमशेदपुर कोर्ट का फैसला, 6 साल पुराने चेक बाउंस मामले में साक्ष्य के अभाव में महिला आरोपी बरी

West singhbhum : शहीद महाराजा अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग, सिंहभूम क्षेत्रीय महासभा ने नगर परिषद अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur border area police : कपाली पुलिस ने मुहर्रम जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण, शांति-सौहार्द बनाये रखने की अपील

Jamshedpur public appeal : एमजीएम थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, थाने से नहीं मिली न्याय तो पीड़िता पहुंची एसएसपी ऑफिस, लगायी न्याय की गुहार

Jamshedpur crpf archery team : सुंदरनगर में सीआरपीएफ सेंट्रल आर्चरी टीम ने राहगीरों के बीच बांटे शरबत, भीषण गर्मी में आम लोगों को मिली राहत

Jamshedpur court – जमशेदपुर कोर्ट का फैसला, 6 साल पुराने चेक बाउंस मामले में साक्ष्य के अभाव में महिला आरोपी बरी

West singhbhum : शहीद महाराजा अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग, सिंहभूम क्षेत्रीय महासभा ने नगर परिषद अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur accident : उलीडीह में सड़क पार कर रहे टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी को अज्ञात बस ने कुचला, मौत

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News