गालूडीह: घाटशिला सीओ निशांत अंबर और गालूडीह पुलिस ने अवैध बालू के परिवहन और तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को बड़ाखूर्शी पंचायत के सुंदरकनाली गांव में छापेमारी की. गुप्त सूचना पर पहुंचे सीओ और गालूडीह पुलिस ने बालू तस्कर रतन महतो को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान सुंदरकनाली गांव में 3500 सीएफटी बालू जब्त किया गया.(नीचे भी पढ़े)
शाम को पूछताछ के बाद रतन महतो को छोड़ दिया गया. इस छापेमारी अभियान से बालू माफियाओं में हड़कंप व्याप्त है. गालूडीह थाना क्षेत्र में प्रशासन डाल डाल तो बालू माफिया पात पात पर चल रहे है. क्षेत्र में बालू माफिया प्रशासन के नाक के नीचे से बेधड़क बालू का परिवहन ट्रैक्टर से कर मालामाल हो रहे हैं.







