जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को के मिश्रा बगान में शुक्रवार की शाम अपराधियों ने तीन राउंड गोलियां चलायी. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. इस घटना के बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है. (नीचे भी पढ़े)
पुलिस मामले की जांच कर रही है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज को देखकर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. घटना रात करीब 8 बजे की है. बताया जाता है कि गाड़ी में सवार होकर दो अपराधी आये और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गयी.(नीचे भी पढ़े)

बताया जाता है कि मिश्रा बगान में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है. इसको लेकर ही यह घटना घटी है. यह घटनास्थल जहां है, वहां पास में ही झामुमो का कार्यालय है.








