जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सहकारिता विभाग के आदेशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के अध्यक्ष चिन्ना राव ने संगठन का विस्तार करते हुए गोलमुरी तेजा कॉलोनी निवासी सदाकत हुसैन को कांग्रेस सहकारिता विभाग गोलमुरी प्रखंड का अध्यक्ष नियुक्त किया हैं.(नीचे भी पढ़े)
पलंग मार्केट के पास साकची कार्यालय में चिन्ना राव ने सदाकत हुसैन को नियुक्ति पत्र सौंपकर गोलमुरी प्रखंड बनाने का निर्देश दिया. यह जानकारी चिन्ना राव ने आज प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी. उन्होंने आशा व्यक्त किया हैं कि श्री हुसैन अपने दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कांग्रेस पार्टी के विस्तार के लिए करेंगें.जिससे जिले में संगठन को धारदार बनाया जा सके.







