जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) के साथ कम्पनी के सीएसआर कार्यक्रम के तहत मंगलवार, 19 मई को गोपालपुर स्थित आदिवासी बालिका उच्च विद्यालय में ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेगी. शिविर से न सिर्फ स्कूल की छात्राओं को लाभ होगा, बल्कि आसपास के गांवों, गोपालपुर, तिलमुड़ा, लिपिघुट्टू, कालापाथर के ग्रामीण भी शिविर में पहुंच कर जरूरत के अनुसार अपनी जांच कराकर दवा व चश्मा निःशुल्क प्राप्त कर सकेंगे. आंखों के ऑपरेशन योग्य मरीजों को चयनित कर उन्हें गर्मी पश्चात में 11 एवं 18 जुलाई को बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित नेत्र शिविर में ऑपरेशन वं लेंस प्रत्यारोपित किया जाएगा. उपर्युक्त जानकारी पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने दी है.







