पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के धीरोल पंचायत अंतर्गत चेमाइजुड़ी गांव में पिता के हत्या के आरोपी पुत्र को पोटका पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार चेमाइजुड़ी के विजय पात्र ने शनिवार को अपने पिता अनिरुद्ध पात्र को लाठी डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया था जिसके उपरांत पोटका पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायल अनिरुद्ध को इलाज हेतु सदर अस्पताल जमशेदपुर भेजा था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. (नीचे भी पढ़े)
घटना को अंजाम देने के बाद विजय घर से फरार हो गया था, जिसके उपरांत थाना प्रभारी संन्नी टोप्पो द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी कर विजय को सोमवार को चेमाइजुड़ी गांव से ही गिरफ्तार कर लिया .विजय ने बताया का उसका पिता उसकी मां पर अनर्गल आरोप लगा उसे प्रताड़ित करता था. इसी कारण उन्होंने पिता पर हमला किया था .पोटका पुलिस ने मंगलवार को विजय को जेल भेज दिया है.







