
चाकुलिया :चाकुलिया प्रखंड की बेंद पंचायत के झरिया गांव में रविवार को यंग स्टार क्लब की ओर से स्वच्छता अभियान रैली निकाली गयी. रैली में शामिल युवा हाथों में तख्तीयां लेकर स्वच्छ रहें स्वस्थ्य रहें, स्वच्छता को अपनाना है गंदगी को दूर भगाना है आदि नारा लगा रहे थे. युवाओं ने रैली निकालकर गांव का परिभ्रमण कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. युवाओं ने सड़क किनारे जमे प्लास्टिक और कुड़ा कचड़ों की सफाई की. मौके पर क्लब के अध्यक्ष राहुल महतो, मिठुन महतो ,अजय कुमार महतो, जयदेव महतो ,रबि महतो, अलोक चाँद सिहंराय ,कृष्णा महतो ,तापस महतो ,अंजन महतो ,नारायण महतो, विप्लव महतो समेत अन्य उपस्थित थे.




