जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल जैन खड़गपुर औऱ घाटशिला का दौरा करने के बाद टाटानगर पहुंचे. उनका यहां पहुंचने पर स्वागत किया गया. इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो भी थे. इसके बाद वे सीधे रेलवे यात्री संघर्ष समिति के संरक्षक औऱ जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू रॉय से मिले. (नीचे भी पढ़े)
उनके साथ रेलवे यात्री संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, जदयू नेता नीरज सिंह, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक के प्रतिनिधि गुंजन यादव, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार समेत अन्य लोग मौजूद थे. यहां ट्रेनों की लेटलतीफी पर विस्तार से चर्चा की गयी. खास तौर पर रेलवे की भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गयी. ट्रेनों की व्यवस्था में सुधार करने पर चर्चा की गयी. इस दौरान रेलवे के कई वरीय अधिकारी भी मौजूद थे.








