जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में हैं. जादूगोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा के निर्देश पर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होमगार्ड के जवानों ने यूसिल मस्जिद से जादूगोड़ा मोड चौक तक फ्लैग मार्च निकाला व शांतिपूर्ण बकरीद पर्व बनाने का आग्रह किया.(नीचे भी पढ़े)
इस फ्लैग मार्च में सुमन सिंह, दिनेश सिंह, होमगार्ड की ओर से गुरुचरण मुंडा, दीपक सिंह, मनसा राम हेंब्रम, दिनेश टुडू, दशमत टुडू समेत काफी संख्या में पुलिस कर्मी शामिल रहे. इस मौके पर पुलिस अधिकारी सुमन सिंह ने कहा कहा कि पर्व त्योहार में माहौल खराब करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.







