रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती होयोहातू पंचायत अंतर्गत कोटसोना बेलढीपा से लांजी सीमना तक बनने वाली 2 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक सुखराम उरांव ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया. सड़क निर्माण की घोषणा से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर देखी गई. विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि सड़क बनने से गांव के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी. इस अवसर पर मुखिया रघुनाथ गुंदु अमर बोदरा, आदित्य रंजन, शंभू कृष्णा मुखी, कमल प्रधान एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया और कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की.








