जमशेदपुर: भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता रितेश पांडेय एक बार फिर दमदार अंदाज में दर्शकों के बीच आने की तैयारी में हैं. उनकी नई भोजपुरी फिल्म “साहेब” की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. फिल्म को लेकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उत्साह का माहौल है और दर्शक भी इस परियोजना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म “साहेब की कहानी प्रसिद्ध लेखक राकेश त्रिपाठी ने लिखी है, जिनकी कहानियां हमेशा सामाजिक सरोकारों और मनोरंजन का बेहतरीन मिश्रण प्रस्तुत करती हैं. फिल्म का निर्माण बद्री नाथ झा कर रहे हैं, वहीं निर्देशन की कमान भी उन्होंने स्वयं संभाली है. निर्माता-निर्देशक बद्री नाथ झा का कहना है कि यह फिल्म दर्शकों को एक नई और प्रभावशाली कहानी से रूबरू कराएगी.(नीचे भी पढ़े)
फिल्म का निर्माण अर्जुन झा फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है. फिल्म की शूटिंग झारखंड के जमशेदपुर की खूबसूरत लोकेशनों पर की जाएगी. निर्माण पक्ष के अनुसार फिल्म की प्री-प्रोडक्शन तैयारियां अंतिम चरण में हैं और शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने वाली है. फिल्म में ऋतेश पांडेय एक अलग और प्रभावशाली किरदार में नजर आएंगे, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा.निर्माता बद्री नाथ झा ने बताया कि “साहेब” एक ऐसी फिल्म होगी जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ मजबूत कहानी और बेहतरीन प्रस्तुति देखने को मिलेगी. उन्होंने विश्वास जताया कि यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों को एक नया अनुभव देगी. फिल्म की अन्य स्टारकास्ट और तकनीकी टीम की घोषणा भी जल्द की जाएगी.







