• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, June 3, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची: झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने राज्य के विभिन्न जिलों में अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े संवेदनशील मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देश पर पहले एक जांच दल हजारीबाग भेजा गया था, ताकि बच्चों की निर्मम हत्या के मामले की जांच की जा सके. उस समय हजारीबाग पुलिस प्रशासन ने मामले के खुलासे के लिए एक सप्ताह का समय मांगा था, लेकिन अब तक न तो अपराधियों की गिरफ्तारी हो सकी है और न ही मामले का संतोषजनक समाधान हुआ है. इसी बीच हजारीबाग के केदु गांव से दो नाबालिग बच्चों के लापता होने और बाद में उनके शव बरामद होने की घटना ने क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. वहीं धनबाद के झरिया क्षेत्र में युवक दिलशाद अंसारी की गला रेतकर हत्या तथा जमशेदपुर के साकची बाजार से तीन वर्षीय बच्ची आफरीन के लापता होने की घटनाओं ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है. हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को समय पर न्याय दिलाना और मामलों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

आफरीन के लापता होने के मामले पर भी आयोग चिंतित : अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि साकची बाजार से तीन वर्षीय बच्ची आफरीन का लापता होना अत्यंत संवेदनशील और चिंताजनक मामला है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्ची के परिजनों ने उसके लापता होने के तुरंत बाद थाना में सूचना दी थी, लेकिन आरोप है कि तत्काल प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने के बजाय मामले को केवल लिखित सूचना तक सीमित कर दिया गया. बताया जाता है कि दो दिनों तक मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई. बाद में एक पत्रकार द्वारा थाना पहुंचकर मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद विधिवत एफआईआर दर्ज की गई. आयोग ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए यह जांच करने की मांग की है कि प्रारंभिक स्तर पर कानूनी प्रक्रिया में देरी क्यों हुई. उन्होंने कहा कि वे प्रार्थना करते हैं कि जमशेदपुर पुलिस बच्ची को सुरक्षित खोजकर उसके परिवार तक पहुंचाए तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घटी हो. हिदायतुल्लाह खान ने बताया कि आयोग ने हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक, धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) तथा जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अलग-अलग पत्र भेजकर मामलों की निष्पक्ष, त्वरित और व्यापक जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया है. आयोग ने अपने पत्र में अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है. साथ ही यदि किसी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की भी मांग की गई है. इसके अतिरिक्त हिदायतुल्लाह खान ने धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर बातचीत कर दो दिनों के भीतर मामले में ठोस कार्रवाई करने और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि ऐसा नहीं होता है, तो अल्पसंख्यक आयोग की टीम झरिया, धनबाद का दौरा कर पूरे मामले की विस्तृत समीक्षा करेगी. हिदायतुल्लाह खान ने बताया कि वे 4 जून को हजारीबाग का दौरा करेंगे और वहां जिला उपायुक्त (डीसी) तथा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के साथ सर्किट हाउस में बैठक करेंगे। बैठक में कीदू गांव में दो नाबालिग बच्चों की हत्या के मामले की जांच की वर्तमान स्थिति, अब तक की गई कार्रवाई तथा आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. उन्होंने कहा कि आयोग का उद्देश्य केवल रिपोर्ट प्राप्त करना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि सभी मामलों का शीघ्र समाधान हो और पीड़ित परिवारों को न्याय मिले. (नीचे भी पढ़ें)

पीड़ित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा : हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि आयोग किसी भी पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ेगा. आयोग हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर के मामलों की गंभीरता से निगरानी कर रहा है तथा प्रशासन से जवाबदेही की मांग कर रहा है. हमारी कोशिश है कि सभी मामलों में जल्द से जल्द सच्चाई सामने आए और दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा मिले. उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील करते हुए कहा कि आयोग निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है. उन्होंने आगे कहा कि झारखंड में हाल के दिनों में बच्चों के लापता होने और हत्या जैसी घटनाओं ने जनचिंता बढ़ा दी है. यह भी ध्यान देने योग्य है कि ऐसे मामले किसी एक धर्म या समुदाय तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विभिन्न धर्मों और वर्गों के परिवार इससे प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि इन घटनाओं को राजनीतिक रंग देकर राज्य सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया जा सकता है, लेकिन सच्चाई सामने लाने और दोषियों तक पहुंचने के लिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच आवश्यक है. सरकार, पुलिस प्रशासन और संबंधित संस्थाओं की जिम्मेदारी है कि सभी मामलों का शीघ्र खुलासा हो तथा पीड़ित परिवारों को न्याय मिले, जिससे जनता का विश्वास बना रहे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना
खबर

June 3, 2026
Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
खबर

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

June 3, 2026
Jamshedpur cleanliness drive – सोनारी दोमुहानी घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील
खबर

Jamshedpur cleanliness drive – सोनारी दोमुहानी घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील

June 3, 2026
Next Post
Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

Jamshedpur cleanliness drive – सोनारी दोमुहानी घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील

Jharkhand industrial development – मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उद्योग विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की, औद्योगिक विकास को गति देने के दिए निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News