जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिद्धगोड़ा के लंबा मैदान इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच इनकाउंटर मामले में पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है. सिटी एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि टेल्को थाना क्षेत्र में अपाची बाइक सवार दो अपराधी महिला के गले से सोने की चेन छिनतई भाग रहे थे. इसकी सूचना उन्हें मिली. इस संदर्भ में एएसपी हेड क्वार्टर वन को सक्रिय किया गया और सभी थानों को अलर्ट किया गया. तभी बारीडीह चौक और सूर्य मंदिर के आस-पास के एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दो युवक गुजर रहे थे. जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वो लोग भागने लगे. वहीं पकड़ाने के डर से एक आरोपी गबरू उर्फ हड़ताल सिंह ने पिस्तौल से पुलिस पर फायरिंग की. परंतु पुलिस की टीम बच गयी और उन दोनों को पकड़ लिया गया. पूछताछ में इन्होंने कई चेन छिनतई के मामले को उजाकर किया. वहीं वे फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक से छिनतई की घटना को अंजाम देते है. (नीचे भी पढ़ें)
इसमे अन्य अपराधकर्मियों की संलिप्ता होने पर भी कार्रवाई की जा रही है. वहीं इन्हें जब फर्जी नंबर प्लेट के लिए सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के उस जगह पर ले जाया गया तो वहां से पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट और चेन बरामद की गयी. भागने के फेराक में गबरू ने पुलिस के पिस्तौल से ही पुलिस और उनकी टीम पर फायरिंग की. जिसकी सुरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की और गोली अपराधी के पैर में लगी. बाद में उसे एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. गबरू के ऊपर 6 केस और मंजित के ऊपर 4 केस है. वहीं उनके पास से पिस्तौल, मैगजिन, मोटरसाइकिल, नंबर प्लेट, सोने का चेन और पेपर स्पे बरामद किया गया है. वहीं गिरफ्तार दो हिस्ट्रीशीटरों में एक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. वहीं दूसरे का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गयी है.







