जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत गोविंदपुर से एनएच 33 को जोड़ने वाले रास्ते में सोमवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां बाइक सवार दो युवकों में एक की मौके पर ही मौत हो गयी. तेज रफ्तार हाइवा ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. (नीचे भी पढ़ें)
प्राप्त जानकारी अनुसार बाइक सवार घोड़ाबांधा निवासी दो युवक सुखदेव गोराई (40) और काली दास राजवाड़ गोविंदपुर से एनएच 33 को जोड़ने वाले रास्ते से गुजर रहे थे. तभी तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक चला रहा युवक सुखदेव की मौके पर ही मौत हो गयी. वही दूसरे बाइक सवार युवक घायल हो गया और उसका पैर टूट गया. हादसे के बाद राहगीरों ने हाइवा और चालक को पकड़ लिया है और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.






