• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 15, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand new appointment : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित 1,042 सहायक आचार्यों के बीच बांटे नियुक्ति पत्र, सरकारी विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों को क्वालिटी एजुकेशन प्रदान करना प्राथमिकता

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : आने वाले समय में राज्य के बौद्धिक क्षेत्र का आयाम कैसा हो और हमारे आने वाली पीढ़ी अपने पैरों पर कैसे खड़ी हो, यह अब आप सभी नव नियुक्त सहायक शिक्षकों को तय करना है. आज से आप राज्य सरकार के अभिन्न अंग के रूप में कार्य करेंगे. शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड किस प्रकार अग्रणी राज्यों की श्रेणी में आकर खड़ा हो, यह आपकी जिम्मेवारी है. राज्य सरकार ने आप नव नियुक्त शिक्षकों को केवल नौकरी नही, बल्कि राज्य की भावी पीढ़ी का भविष्य गढ़ने की एक महत्त्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है. आज का यह दिन केवल नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के लिए ही नहीं, बल्कि उनके परिवारजनों के लिए भी गर्व और हर्ष का अवसर है. उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही. वे रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित 1,042 नव चयनित इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों का नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त सहायक आचार्यों को अपनी ओर से उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं. शिक्षकों के ज्ञान, व्यवहार और कार्यशैली से राज्य के बच्चों का भविष्य तय होगा. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सरकारी संस्थानों की कमियों-खामियों पर अक्सर उंगलियां उठती हैं, जिनमें से कुछ सही होती हैं तो कई गलत. झारखंड सरकार की जिम्मेवारी राज्य के सवा तीन करोड़ लोगों के प्रति है, जिसमें अधिकारी, कर्मचारी, बुजुर्ग, किसान, महिलाएं, नौजवान और छात्र शामिल हैं. यहां तक कि हवा, पानी सहित मूलभूत बुनियादी सुविधाओं के विकास की जिम्मेवारी भी जनता द्वारा चुनी गई सरकार की है, लेकिन, एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए सिर्फ सरकार नहीं, बल्कि नागरिकों की भी अपनी अलग जिम्मेवारी है. यदि सभी लोग एक जिम्मेवार नागरिक के रूप में व्यवहार करें और अपना ‘सिविक सेंस’ मजबूत करें, तो व्यवस्था में बहुत बड़ा सकारात्मक बदलाव आ सकता है.
सरकार की आंख, कान और हाथ बनकर कार्य करें (नीचे भी पढ़ें)

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज से आप सभी नव नियुक्त सहायक आचार्य सरकार की आंख, कान और हाथ बनकर कार्य करेंगे। झारखंड की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रही है, इसलिए दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने की जिम्मेवारी आप सभी के कंधों पर रहेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के विद्यालयों से बच्चों के साथ कोई भी अप्रिय अथवा दुर्व्यवहार की खबर सामने नहीं आनी चाहिए. अगर बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की बर्बरता या अमानवीय व्यवहार होती है, तो सरकार जितनी संवेदनशीलता से शिक्षकों को आगे बढ़ाने की सोच रखती है, कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उतने ही कड़े कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक अपनी जिम्मेवारी पूरी ईमानदारी और तत्परता के साथ निभाएंगे, तो समाज और राज्य दोनों को इसका लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से आने वाली घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी. मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से बच्चों के प्रति संवेदनशील और कुशल व्यवहार अपनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में किसी व्यक्ति की जाति या धर्म नहीं, बल्कि उसकी क्षमता, दक्षता, कार्य और विचार को महत्व देती है, इसलिए शिक्षकों को समाज में सकारात्मक माहौल बनाते हुए सभी को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में एकजुट होकर काम करेंगे, तो किसी भी चुनौती का सामना डटकर किया जा सकता है. (नीचे भी पढ़ें)

लाखों में से चयनित युवा हैं बौद्धिक संपदा, दुर्गम क्षेत्रों में संभालें शिक्षा का मोर्चा
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा परीक्षा में शामिल लाखों आवेदकों में से चुने गए आप सभी लोग बौद्धिक रूप से बेहद संपन्न हैं.  यह नियुक्तियां व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कीर्तिमान है. सरकार के पिछले कार्यकाल में जहां 55 हजार से अधिक नियुक्तियां दी गई थीं, वहीं वर्तमान कार्यकाल के दूसरे महीने से ही स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां निरंतर जारी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड संभावनाओं और प्रतिभाओं वाला राज्य है. राज्य ने हमेशा देश-दुनिया को प्रचुर मात्रा में संसाधन दिए, लेकिन उसके बदले इस राज्य को बहुत कम मिला है, यही कारण है कि यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की शुरुआत काफी विलंब से हुई, आज इसी चुनौती को भेदने की जिम्मेवारी आप सभी नवनियुक्त शिक्षकों को सौंपी जा रही है, जो दुर्गम और सुदूर क्षेत्रों में जाकर अपने आचरण और व्यवहार से समाज में बदलाव लाएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि लम्बे समय तक इस राज्य को केवल खनिज संपदा के रूप में देखा गया, लेकिन अब राज्य सरकार शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए योजनाओं को मूर्त रूप दे रही है. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय ने बदली धारणा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार ने निजी विद्यालयों के समानांतर राज्य में ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय’ मॉडल को खड़ा किया है. वर्ष 2021 में शुरू हुए इस प्रयास का असर आज यह है कि शहरी व अन्य क्षेत्रों में जहां 9 से 10 हजार सीटें उपलब्ध हैं, वहीं दाखिले के लिए 40 हजार से अधिक आवेदन आ रहे हैं, जो सरकारी शिक्षा पर बढ़ते भरोसे का प्रतीक है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के नियुक्ति पत्र वितरण में 200 से अधिक की संख्या में विज्ञान संकाय के शिक्षकों की बहाली हुई है. अक्सर हमारे सरकारी विद्यालयों में साइंस शिक्षकों की कमी होने की शिकायत मिलती थी. सरकार ने अब साइंस विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति की है.  अब हमारे बच्चे विज्ञान की पढ़ाई कर इंजीनियर, डॉक्टर बनेंगे. प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे.  मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के सरकारी  विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के लिए निरंतर प्रयासरत है. (नीचे भी पढ़ें)

नये बहाल लोगों में दिखी खुशी

नव नियुक्त सहायक आचार्य के पद पर चयनित रांची की सीता कुमारी  ने अपनी अनुभव को साझा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के करकमलों से उन्हें नियुक्ति पत्र मिल रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 22 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद उन्हें नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिला है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है. सरकार द्वारा अनेको कार्यक्रम चलाए गए हैं, जिसमें मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में बच्चों को निजी विद्यालय की तर्ज पर अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दी जा रही है, अब बच्चे काफी चीजें कंप्लीट कर पा रहे हैं. इसके साथ ही मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना, सावित्रीबाई फुले योजना के द्वारा भी बच्चे-बच्चियां बहुत लाभान्वित हो रहे हैं और अपने सपनों को उड़ान दे रहे हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि सहायक आचार्य के पद पर कार्य करते हुए पूरी निष्ठा और कर्तव्य के साथ  ईमानदारी पूर्वक कार्य करेंगी तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का पूरा प्रयास करेंगी. नव नियुक्त सहायक आचार्य श्री मनोज कुमार वैद्य ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 2026 को नियुक्तियों का वर्ष घोषित किया गया था. उसका लाभ मुझे भी मिला है और यह सफलता कठिन परिश्रम मेहनत और मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से संभव हुआ है. इसके लिए मैं तहे दिल से मुख्यमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं. मैं  मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाता हूं कि मैं अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करूंगा. नव नियुक्त सहायक आचार्य प्रदीप कुमार यादव  ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को वे सिर्फ टीवी स्क्रीन या न्यूज़पेपर की हेडलाइंस में ही देखते रहे थे. आज के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सीधे मुख्यमंत्री जी के समक्ष खड़ा होकर उनसे मिलने और नियुक्ति पत्र प्राप्त करने का मौका मिल रहा है, जो गर्व और उत्साह का पल है. उन्होंने एक संस्मरण सुनाते हुए कहा कि  जिस दिन इस नियुक्ति का रिजल्ट आया उसके बाद न्यूज़ पेपर में मेरी मां ने आपकी तस्वीर देखी, तो मेरी मां ने भावुक होकर आपकी तस्वीर को तीन बार प्रणाम किया. मेरी मां आज भी उस न्यूज़पेपर की प्रति को संजो कर रखी है. मुख्यमंत्री मेरी मां इस बात के लिए बहुत खुश है कि कहीं एक रुपया दिए बिना ही इतने पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से भर्ती हुई है. मेरे पिताजी इस दुनिया में नहीं है. मेरी मां ने मुझसे यही कहा है कि बेटा जिस प्रकार मुख्यमंत्री ने न्याय किया है, उसी प्रकार पूरी ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना. नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, सांसद राज्यसभा महुआ माजी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विभागीय सचिव उमा शंकर सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण एवं नव नियुक्त सहायक आचार्य तथा उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश
खबर

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

October 14, 2026
Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल
खबर

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

October 14, 2026
Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी
खबर

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

October 14, 2026
Next Post
jamshedpur bistupur dd bar crime : बिष्टुपुर डीडी बार के सामने चापड़बाजी में घायल हिमांशु सिंह की मौत, एक और युवक की हालत गंभीर, जिन पुलिसवालों के सामने हो गयी हत्या, उन पर अब तक एसएसपी ने नहीं की कार्रवाई, लोगों में गुस्सा

jamshedpur Young Indians- यंग इंडियंस पार्लियामेंट 2026 ने युवाओं में लोकतांत्रिक नेतृत्व की भावना को किया प्रोत्साहित, 12 स्कूल के विद्यार्थियों ने लिया भाग, 15 प्रतिभागी हुए सम्मानित

jamshedpur Young Indians- यंग इंडियंस पार्लियामेंट 2026 ने युवाओं में लोकतांत्रिक नेतृत्व की भावना को किया प्रोत्साहित, 12 स्कूल के विद्यार्थियों ने लिया भाग, 15 प्रतिभागी हुए सम्मानित

jamshedpur bjp : दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, बोले- कार्यकर्ताओं के सुझाव प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाए जाएंगे

jamshedpur bjp : दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, बोले- कार्यकर्ताओं के सुझाव प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाए जाएंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 15th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 15 अक्टूबर 2026

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

jamshedpur durga puja : कदमा रानीकुदर हिंद क्लब के पंडाल के पट खुले, हैरी पॉटर थीम पर बना है दुर्गा पूजा पंडाल

tata steel initiative : टाटा स्टील ने ठेका कर्मचारियों के लिए लांच किया ऐप श्रम लाभ, डिजिटल सुविधा से ठेका कर्मचारियों को सशक्त बनाने की पहल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News