• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 15, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur Young Indians- यंग इंडियंस पार्लियामेंट 2026 ने युवाओं में लोकतांत्रिक नेतृत्व की भावना को किया प्रोत्साहित, 12 स्कूल के विद्यार्थियों ने लिया भाग, 15 प्रतिभागी हुए सम्मानित

jamshedpur Young Indians- यंग इंडियंस पार्लियामेंट 2026 ने युवाओं में लोकतांत्रिक नेतृत्व की भावना को किया प्रोत्साहित, 12 स्कूल के विद्यार्थियों ने लिया भाग, 15 प्रतिभागी हुए सम्मानित
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर: कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की युवा इकाई यंग इंडियंस (वाईआई) जमशेदपुर चेप्टर द्वारा डीबीएमएस हाई स्कूल, कदमा में आयोजित दो दिवसीय यंग इंडियंस पार्लियामेंट (वाईआईपी) 2026 का सफल समापन हुआ. इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संसदीय लोकतंत्र की कार्यप्रणाली से परिचित कराना तथा उनमें नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना था. कार्यक्रम में शहर के 12 प्रमुख विद्यालय क्रमशः लोयोला स्कूल, डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल, केपीएस कदमा, केपीएस एनएमएल, केपीएस बर्मामाइंस, सेंट जॉन्स हाई स्कूल, जुस्को साउथ पार्क, जुस्को स्कूल कदमा, नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल, एआईडब्ल्यूसी एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस, काव्यप्ता स्कूल एवं श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़े)

पहले दिन उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो थे, जिन्होंने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रेरक संदेश दिया. वही दूसरे दिन समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सविता महतो उपस्थित रहीं. उन्होंने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. दो दिनों तक चले इस आयोजन में प्रतिभागियों ने मॉक संसद, संसदीय बहस, नीति निर्माण एवं विधायी प्रक्रिया के विभिन्न चरणों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया. विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट वक्तृत्व कौशल, विश्लेषणात्मक सोच, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की गहन समझ विकसित की. कार्यक्रम का समापन लोकतंत्र, संवाद, नेतृत्व और जिम्मेदार नागरिकता के मूल्यों के प्रति नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ हुआ. यंग इंडियंस जमशेदपुर ने पुनः अपने संकल्प को दोहराया कि वह ऐसे नवाचारी एवं अनुभवात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाते हुए भविष्य के जिम्मेदार, जागरूक एवं संवेदनशील नागरिक तैयार करने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा.(नीचे भी पढ़े)

पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थीः बेस्ट पार्लियामेंटेरियन सुब्रांशु शेखर मल्लिक (जुस्को साउथ पार्क), बेस्ट स्पीकर अर्नब मुखर्जी (केपीएस कदमा), लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड अरमान प्रताप सिंह (डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल), बेस्ट मेंबर (रूलिंग) आयशा ठाकुर (लोयोला स्कूल), बेस्ट मेंबर (ऑपोजिशन) संजीत सिंह बजाज (लोयोला स्कूल), बेस्ट डिबेटर अवार्ड आर्यन कुमार (जुस्को स्कूल कदमा), मोस्ट पर्सुएसिव पॉलिसी अवार्ड एमडी शाजिब (नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल), बेस्ट रिसर्च एंड प्रेजेंटेशन अवार्ड अनिका (केपीएस कदमा), इनोवेटिव आइडियाज़ अवार्ड आयुष्मान पीयूष मिश्रा (केपीएस कदमा), कम्युनिटी इम्पैक्ट अवार्ड करण कुमार (एआईडब्ल्यूसी एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस), मोस्ट वैल्यूएबल पार्टिसिपेशन अवार्ड शिवांश (लोयोला स्कूल), टीम स्पिरिट अवार्ड पल्लवी महांती (केपीएस कदमा), एक्ज़ेम्प्लरी पार्लियामेंटरी डेकोरम अवार्ड अरीब शाहिद खान (डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल), इंडिपेंडेंट वॉयस ऑफ द हाउस अवार्ड ओज़ैर (डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल) एवं बेस्ट कॉन्स्टिट्यूएंसी रिप्रेजेंटेशन अवार्ड सृजिता दास (केपीएस कदमा).

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश
खबर

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

October 14, 2026
Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल
खबर

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

October 14, 2026
Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी
खबर

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

October 14, 2026
Next Post
jamshedpur bjp : दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, बोले- कार्यकर्ताओं के सुझाव प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाए जाएंगे

jamshedpur bjp : दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, बोले- कार्यकर्ताओं के सुझाव प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाए जाएंगे

jamshedpur Brahmotsavam- 57वें श्री वेंकटेश्वर स्वामी ब्रह्मोत्सवम् के पांचवें दिन मूसलाधार बारिश के बीच त्रिपाल की छत्रछाया में हनुमंत वाहन पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान बालाजी

jamshedpur Brahmotsavam- 57वें श्री वेंकटेश्वर स्वामी ब्रह्मोत्सवम् के पांचवें दिन मूसलाधार बारिश के बीच त्रिपाल की छत्रछाया में हनुमंत वाहन पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान बालाजी

Jharkhand film festival : रांची में त्रिदिवसीय चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026 का हुआ भव्य समापन, मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा ने बताया अहम सांस्कृतिक अभियान, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने की सुनहरे भविष्य की कामना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 15th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 15 अक्टूबर 2026

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

jamshedpur durga puja : कदमा रानीकुदर हिंद क्लब के पंडाल के पट खुले, हैरी पॉटर थीम पर बना है दुर्गा पूजा पंडाल

tata steel initiative : टाटा स्टील ने ठेका कर्मचारियों के लिए लांच किया ऐप श्रम लाभ, डिजिटल सुविधा से ठेका कर्मचारियों को सशक्त बनाने की पहल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News