जमशेदपुर : जमशेदपुर के कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के यूनिट ट्यूब मेकर्स क्लब कर्मचारी की आमसभा (एजीएम) की बैठक ट्यूब मेकर्स क्लब (टीएमसी) हाल में यूनियन अध्यक्ष राके श्वर पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस आम सभा में कर्मचारियों के लंबित वेज रिवीजन एवं यूनियन के चुनाव संबंधी चर्चा की गई. कर्मचारियों ने अध्यक्ष से अनुरोध किया कि इस आम सभा में यूनियन का चुनाव कर लिया जाए और एक प्रस्ताव लाया कि पुनः यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय को अध्यक्ष पद पर चुन लिया जाए. (नीचे भी पढ़ें)

आमसभा में कोई विरोध नहीं हुआ और उपस्थित सभी कर्मचारियों ने सर्वसम्मत से राकेश्वर पांडेय को पुन: यूनियन के अध्यक्ष चुन लिया गया. साथ ही कर्मचारियों ने सर्वसम्मत से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय को यूनियन के कार्यकारिणी का गठन एवं कमेटी मेंबर के चुनाव के लिए अधिकृत कर दिया. कर्मचारियों के द्वारा अधिकृत किए जाने के बाद अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने आम सभा के दरमियान हीं कार्यकारिणी का गठन किया. इसके अनुसार यूनियन के अध्यक्ष राकेशेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसिडेंट बीके डिंडा, महासचिव ददन सिंह, कमेटी मेंबर पुलक मेथी, बीआर मिश्रा , पीटर को बनाया गया.कर्मचारियों ने अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय में अपनी पूर्ण निष्ठा एवं सहानुभूति प्रकट की. कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अध्यक्ष से आग्रह किया कि हम लोगों का ग्रेड रिवीजन अच्छा से अच्छा प्रबंधन से बात करके करने की पहल करें. धन्यवाद ज्ञापन के साथ आम सभा को समाप्ति की घोषणा की गई.






