जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित टिस्को वाटर टावर के पास शनिवार को सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत साकची थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी है.







