जादूगोड़ा : यूसिल के सीएमडी डॉ कंचम आनंद राव ने बीते डेढ़ सालों में पहली बार कंपनी के संवेदकों की समस्याएं सुनीं व उनके समाधान का भरोसा दिलाया. इधर यूसिल के संवेदको ने इस बैठक में खुलकर अपनी बातें रखीं. उन्होंने कार्य पूरा होने के बाद बिल पेमेंट में देरी पर एमएसएमई एक्ट के तहत ब्याज के भुगतान का मुख्य मुद्दा उठाया.इसी तरह अन्य मागों में जेम टेंडर में प्री बिड सिस्टम लागू करने, आरए बिल व फाइनल बिल भुगतान प्रक्रिया में सुधार, मैन पावर सप्लाई टेंडर में न्यूनतम सर्विस चार्ज 7.2 प्रतिशत करने, सभी री इंबर्समेंट में सर्विस चार्ज जोड़ने, संवेदकों को अपने कागजात तैयार करने के लिए कमरा उपलब्ध कराने, स्थानीय संवेदकों को प्राथमिकता देने सहित संवेदकों की सहूलियत के लिए सहायता केंद्र खोलने की मांग रखी ताकि टेंडर प्रक्रिया को समझने में सहूलियत हो. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में यूसिल प्रबंधन की ओर से यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक डॉ कंचम आनंद राव, राकेश कुमार, एस के सेनगुप्ता, श्रीकांत अभिषेक कुमार, श्रीकांत, प्रीति टंडन, गिरीश गुप्ता, एम के साहू, जबकि संवेदकों की ओर से अरविंद सिंह, मनोरंजन सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, वाईवी प्रभाकरण, नीरज तिवारी व प्रदीप गुप्ता ने हिस्सा लिया.



