जमशेदपुर: सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित वंदेमातरम संपूर्ण गीत पर आधारित देशभक्ति समूह नृत्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है. प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी दलों को 23 अगस्त को होने वाले तुलसी जयंती समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)

परिणाम निम्न हैं :प्रथम – केरला पब्लिक स्कूल, कदमा,द्वितीय – जुस्को स्कूल, साउथ पार्क,द्वितीय – केरला पब्लिक स्कूल, गम्हरिया तृतीय – विद्या भारती चिन्मया विद्यालय, टेल्कोतृतीय – डीएवी पब्लिक स्कूल (एनआईटी) आदित्यपुर, तृतीय – डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर ने प्राप्त किया. जबकि प्रोत्साहन आरवीएस अकादमी मानगो, प्रोत्साहन-लाजपत पब्लिक स्कूल, साकची, प्रोत्साहन -आरएमएस, खूंटाडीह,प्रोत्साहन – भारत सेवाश्रम संघ , प्रणव चिल्ड्रेन वर्ल्ड,सोनारी ने हासिल किया.




