गालूडीह: गालूडीह के खड़िया कॉलोनी के पास बुधवार को अचानक सड़क पर कुत्ता आ जाने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी. इस हादसे में बाइक सवार मुसाबनी निवासी एक युवक और युवती घायल हो गये. बताया जाता है कि दोनों मोटरसाइकिल से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान खड़िया कॉलोनी के पास अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया. उसे बचाने के प्रयास में चालक ने संतुलन खो दिया और मोटरसाइकिल सड़क पर गिर गयी. (नीचे भी पढ़े)

दुर्घटना में दोनों को चोट लगी. हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को उठाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर अचानक मवेशी और कुत्तों के आ जाने से अक्सर दुर्घटना का खतरा बना रहता है. उन्होंने सड़क किनारे घूमने वाले आवारा पशुओं पर नियंत्रण की मांग की है.




