जमशेदपुर : जमशेदपुर में शनिवार दोपहर हुए सड़क हादसे में 46 वर्षीय मोहम्मद मिस्टर की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद मिस्टर करनडीह से किताडीह स्थित अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान खासमहल के कुंडू भवन के पास उनकी स्कूटी का हादसा हो गया. शनिवार दोपहर करीब 2:45 बजे परिवार को फोन पर हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें सदर अस्पताल ले गए. वहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए टीएमएच रेफर किया गया. टीएमएच में इलाज के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर परिवार उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में सोमवार देर रात करीब 3 बजे उनकी मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में उनके सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आई थीं. (नीचे भी पढ़ें)

मौत के बाद शव को मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा कैसे हुआ और मोहम्मद मिस्टर किस वाहन की चपेट में आए थे. बताया जा रहा है कि वह परिवार में अकेले कमाने वाले थे. उनके एक बेटा और एक बेटी हैं. इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.





