क्राइस्टचर्च: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को क्राइस्टचर्च में खेला गया. जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर सीरीज में बढ़त बना ली है. कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 180 रन का स्कोर खड़ा किया. कीवी की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाए.बेवॉन जैकब्स ने भी 58 रनों की शानदार पारी खेली. भारत की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप ने दो, प्रिंस यादव, नीतीश रेड्डी व भुवनेश्वर कुमार ने एक एक विकेट हासिल किए. जवाब में भारत ने छह विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. मैच में उतार चढ़ाव देखने को मिला.(नीचे भी पढ़े)
एक समय लग रहा था कि भारत यह मैच हार जाएगा. लेकिन तिलक वर्मा व नीतीश रेड्डी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक गेंद शेष रहते हुए मैच को जीत लिया. इस मैच में तिलक वर्मा, नमन धीर, व नीतीश रेड्डी ने संयम से बल्लेबाजी करते हुए मैच को जिताया. तिलक ने 26 गेंद में 51 रन बनाए, नीतीश रेड्डी ने 13 गेंद में 26 रन व नमन धीर ने 17 गेंद में 31 रनों का योगदान दिया. न्यूजीलैंड की ओर से सैंटनर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया.जेकब डफी व नेथन स्मिथ को एक एक विकेट मिला.





